HomeTrendingरोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में तीन की मौत

रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में तीन की मौत

-

मरने वालों में बढ़ापुर निवासी मां-बेटे के साथ एक अन्य शामिल, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल


बिजनौर। हरिद्वार में रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की भीषण टक्कर में बिजनौर जिले के बढ़ापुर कस्बे के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बढ़ापुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी शराफत करीब पांच महीने पहले अपनी पत्नी शबाना और पुत्र अयान के साथ चंडीगढ़ गए थे, जहां वह धोबी का कार्य करते थे। सोमवार देर रात शराफत अपने परिवार के साथ महिंद्रा पिकअप से बढ़ापुर लौट रहे थे। उनके साथ पड़ोसी फहीम भी सवार था, जो चंडीगढ़ में रंगाई-पुताई का काम करता था।

बताया गया कि सोमवार तड़के हरिद्वार से आगे निकलने पर महिंद्रा पिकअप की सामने से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

शराफत के बड़े भाई मोहम्मद नजाकत ने बताया कि हादसे में शराफत की पत्नी शबाना (38 वर्ष), पुत्र अयान (17 वर्ष) और पड़ोसी फहीम (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts