HomeTrendingनवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष पहुंचे कांधला

नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष पहुंचे कांधला

-

देवेंद्र चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी, संगठन मजबूत करने का आह्वान


शामली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी मंगलवार को कांधला पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला कांधला दौरा था। दिल्ली बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया।

कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

चौधरी ने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकतार्ओं के सहयोग से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। चौधरी ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया और कार्यकतार्ओं से आगामी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा के साथ जुटने को कहा।

इस अवसर पर अमित चौहान (पूर्व प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा), अरविंद चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा), हरिमोहन चौहान ‘मोनू’ (जिला मंत्री, ओबीसी मोर्चा), कृष्ण चौहान (मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा), डॉ. रश्मिकांत जैन (मंडल अध्यक्ष, कांधला), नेत्रपाल चौहान (मंडल अध्यक्ष, कंडेला), संजय पंवार, संदीप सैनी, नौसाद मालिक, सुनील पंचाल, रजाउलाहा खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts