HomeTrendingशुरू हुई बोनी कपूर की बेटी की शादी की रस्में

शुरू हुई बोनी कपूर की बेटी की शादी की रस्में

-

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्दी ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। कपल ने जुलाई 2025 में सगाई की थी और अब सगाई के एक साल बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं।

अंशुला को रोहन ठक्कर ने जुलाई 2025 में प्रपोज किया था, जिसके बाद अक्टूबर में दोनों की रोका सेरेमनी हुई और अब दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंशुला अक्सर अपनी शादी की तैयारियों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

अब अंशुला और रोहन ने देवी मां के आशीर्वाद के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने का फैसला लिया और घर पर माता की चौकी रखी, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर भी अपने बड़े भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला के साथ इस पूजा में शामिल हुईं। अंशुला के चाचा-चाची संजय कपूर और महीप कपूर भी उनके साथ इस खास मौके पर दिखाई दिए और चचेरे भाई-बहन शनाया और जहान भी अपनी बड़ी बहन के साथ पोज देते नजर आए। इस दौरान अंशुला के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। महीप, सुनीता, संजय, शनाया, जाह्नवी और खुशी सहित पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर माता की चौकी में शामिल हुआ और फिर साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पर शनाया ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं अंशुला ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ माता की पूजा की और आरती उतारी। इस खास इवेंट की तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह चुनरी ओढ़े देवी मां की आरती करती नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर भी मौजूद रहे। बता दें, अंशुला और रोहन की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। सगाई के एक साल बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंशुला ने बताया था कि कैसे रोहन ने पिछले साल सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था। सगाई के बाद अंशुला ने बताया था कि उनकी और रोहन की लव स्टोरी डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई थी। दोनों ने रात 1.15 से बात शुरू की जो लगातार सुबह के 6 बजे तक चलती रही। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहन ने अंशुला को उनकी फेवरेट सिटी में ठीक 1.15 पर प्रपोज किया और फिर जुलाई में दोनों ने सगाई कर ली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts