HomeTrendingदो हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

दो हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

-

किराना व्यापारी की गोली मारकर की थी हत्या, दोनों अस्पताल में भर्ती


वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों की एसओजी से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, चारों तरफ से घिरे बदमाशों ने भागने की कोशिशें की लेकिन पुलिस का जाल तोड़ नहीं पाए।

घेराबंदी के बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोकें, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोलियां लगी। दोनों बदमाश हाफ एनकाउंटर में घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां गोलियां निकालकने के साथ इलाज जारी है।

सूचना पर एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नागायच भी मौके पर पहुंची और पुलिस मुठभेड़ की जानकारी ली। बदमाशों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बदमाश हत्यारोपी हैं और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

बता दें कि रोहनिया के अवलेशपुर (सौरभ विहार कॉलोनी) में 8 जून 2026 की रात किराना कारोबारी जितेंद्र कुमार (उर्फ जितेंद्र पटेल) की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाईं थी। 8 जून की रात करीब 11 बजे सौरभ विहार कॉलोनी में जितेंद्र कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां 9 जून की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए, तत्कालिक तौर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे जमीन की बिक्री से जुड़ा विवाद था। कुछ दिन पहले जितेंद्र कुमार की जमीन 80 लाख रुपये में बिकी थी। इस रकम के बंटवारे को लेकर उनके भाइयों और करीबियों के बीच अनबन चल रही थी। इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

पुलिस और एसओजी की टीम ने घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। शूटरों की पहचान कर ली गई थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने भी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

रविवार-सोमवार की रात एसओजी और रोहनिया थाने की संयुक्त टीम ने अवलेशपुर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान हत्याकांड के आरोपी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।

इसके बाद वायरलेस सेट पर सूचना जारी की गई कि इस हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में लगी एसओजी (स्पेशल आॅपरेशंस ग्रुप) और रोहनिया पुलिस की टीम ने रविवार रात 2 बजे अपराधियों के साथ मुठभेड़ की।

एडीसीपी लिपि नागायच ने बताया कि पुलिस और एसओजी के एनकाउंटर में दो बदमाशों गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल को गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनकी पहचान और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts