HomeTrendingदबंगों ने मां और बेटे का सिर फोड़ा

दबंगों ने मां और बेटे का सिर फोड़ा

-

चेन लूट की रिपोर्ट लिखाने पर किया हमला, समझौते का बना रहे दबाव


गाजियाबाद। मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी में सोने की चेन लूट की शिकायत दर्ज कराने पर एक महिला और उसके बेटे पर हमला हुआ है। आरोप है कि रिपोर्ट वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे दबंगों ने शुक्रवार देर रात मां-बेटे को पीटा। हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता पूनम उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले उनका बेटा मुकुल ई-रिक्शा लेने जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में उन्होंने कॉलोनी निवासी रिंकू और बादल के खिलाफ मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पक्ष लगातार समझौता करने का दबाव बना रहा था। समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही थीं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पूनम उपाध्याय अपना ब्यूटी पार्लर बंद कर घर लौट रही थीं।

आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटा मुकुल उन्हें बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि धारदार हथियार से वार कर मां और बेटे दोनों का सिर फोड़ दिया गया।

घटना के बाद पीड़िता मोदीनगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts