HomeTrendingतीन दिन में सोना साढ़े सात हजार गिरा

तीन दिन में सोना साढ़े सात हजार गिरा

-

एमसीएक्स पर चांदी 21,728 गिरी


नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों के भाव में भारी कमजोरी दर्ज की गई। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और डॉलर की मजबूती के चलते निवेशक कीमती धातुओं से दूरी बना रहे हैं। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है।

एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना 1,478 रुपये गिरकर 1,40,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अगर पिछले तीन दिनों की बात करें तो सोने की कीमत में कुल 7,482 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिरते भाव ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों दोनों का ध्यान खींचा है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी दबाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर चांदी कल के भाव से 2338 रुपये टूटकर 2,10,737 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत कुल 21,728 रुपये प्रति किलो घट चुकी है। यह हालिया समय की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

अगर आॅल-टाइम हाई से तुलना करें तो यह गिरावट काफी बड़ी है। एमसीएक्स के आंकड़ों के मुताबिक, इसी साल 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक यह 52,396 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का आॅल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो है, जो अब तक 2,09,311 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts