HomeTrendingराममंदिर को उड़ाने की साजिश, गंगोह का सुहैल गिरफ्तार

राममंदिर को उड़ाने की साजिश, गंगोह का सुहैल गिरफ्तार

-

कर्नाटक में पेंटर बनकर छिपा था, एटीएस का पाकिस्तानी संगठन के संपर्क में होने का दावा

अयोध्या। राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश कर रहे एक संदिग्ध आतंकी को अळर-ठकअ ने बुधवार शाम कर्नाटक से गिरफ्तार किया। युवक का नाम मोहम्मद सुहैल (22) है। वह सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है और कर्नाटक की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड यानी अळर ने दावा किया है कि सुहैल पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह पहचान छिपाकर कर्नाटक के दावणगेरे में रह रहा था। हालांकि, उसने पहचान कैसे छिपाई थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एजेंसियों को सुहैल के मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर, संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप और हथियारों के साथ फोटो मिले हैं। ठकअ और अळर के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे जल्द यूपी भी लाया जा सकता है। सुहैल मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह गांव का रहने वाला है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले जमीर खान (22) को दावणगेरे से और अल्ला बख्श (24) को तुमकुरु से गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने पूछताछ के दौरान सुहैल का नाम कबूला था। इसके आधार पर अळर ने उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुहैल सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था।

अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुहैल ने राम मंदिर पर हमले की योजना को लेकर चर्चा करने की बात स्वीकार की है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसके मोबाइल फोन में हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके अलावा, उसके मोबाइल में पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले संपर्क नंबर और कुछ आॅडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनमें वह कथित तौर पर राम मंदिर पर हमले की बात करता हुआ सुनाई देता है।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के एसपी शेखर एचटी के मुताबिक, सुहैल के बारे में उन्हें पहले से ही इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद दावणगेरे ग्रामीण सब-डिविजन के डिप्टी एसपी बसवराज, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और दावणगेरे क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए आॅपरेशन चलाया गया। उसे दावणगेरे के बन्नीकोडु गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे पूछताछ के लिए दावणगेरे से तुमकुरु जिले ले जाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts