spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में पीएनबी बैंक के एटीएम में अचानक लगी भयंकर आग, मचा...

मेरठ में पीएनबी बैंक के एटीएम में अचानक लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप

-

  • पीएनबी बैंक के एटीएम में अचानक लगी भयंकर आग,

शारदा न्यूज़, मेरठ। ईव्ज चौराहा के निकट पीएनबी बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने दो एटीएम को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दमकल विभाग को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जिसके बाद तीन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ईव्ज चौराहा के निकट पीएनबी बैंक की ब्रांच है। ब्रांच में सड़क पर बनी दुकान में तीन एटीएम लगे हुए हैं। सुबह करीब 8 बजे एक एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि पास में लगे दो एटीएम को भी चपेट में ले लिया। बैंक के निकट तैनात पुलिस कर्मियों ने एटीएम में आग लगने की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर डिप्टी मैनेजर सत्यवीर सिंह सहित अन्य बैंक कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। जानकारी पाकर तीन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और घंटे की मशक्कत के बाद बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया।

डिप्टी मैनेजर सत्यवीर सिंह ने बताया कि एटीएम में रखा कैश सुरक्षित है अगर समय से दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू नहीं पाते तो कैश भी जल सकता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts