Homeउत्तर प्रदेशMeerutकड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

-

तीन दिन की परीक्षा में 1.32 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, आज 22 हजार पंजीकृत


शारदा रिपोर्ट मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आज से शुरू हो गया है। सोमवार से बुधवार यानी तीन दिनों तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

सोमवार को परीक्षा की पहली पाली में 22032 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10-12 बजे तक हुई। परीक्षा में प्रवेश से पहले सघन तलाशी अभियान चलाया गया। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी को भी इलेक्ट्रॉनिक सामान तो दूर, घड़ी, अंगूठी, चेन, आदि सामान नहीं ले जाने दिया गया। विवाहिता महिलाओं को भी मंगलसूत्र और बिछुए छोड़कर बाकी सभी गहने उतारकर परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।

इससे पहले उनके आधार कार्ड का सत्यापन और ई-केवाई की प्रक्रिया भी की गई। अभ्यर्थियों को आइरिस जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। वहीं स्थानीय पुलिस और एसटीएफ संदिग्धों पर नजर रखने के साथ धरपकड़ करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts