Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रेलर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की केबिन में फंसकर मौत

ट्रेलर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की केबिन में फंसकर मौत

-

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा, मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया शव


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दादरी गांव के सामने स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आइसर कैंटर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे जैसे ही वाहन दादरी फ्लाईओवर पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सीधे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में फरुर्खाबाद निवासी 42 वर्षीय सदानंद पुत्र उतवल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस और क्रेन मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद दौराला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

दौराला पुलिस के अनुसार, मामला प्रारंभिक रूप से सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की जांच सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts