धारदार हथियार से हमला किया, बेटे पर जताया हत्या का शक
कन्नौज। एक गांव में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की रात में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह उनके पौत्र ने बाबा को खून से सना देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।



