HomeTrendingट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत

ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत

-

सचेंडी के धर्मंगदपुर नहर पुल पर बाइक सवार पिता-पुत्र हुए हादसे के शिकार, बेटा घायल


कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के धर्मंगदपुर नहर पुल पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

उन्नाव जिले के असोहा ब्लॉक के बौमऊ गांव निवासी दयाशंकर शर्मा अपने पुत्र के साथ प्लेटिना मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। सुबह जब वे धर्मंगदपुर नहर पुल के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में दयाशंकर शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति से चल रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सचेंडी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts