HomeTrendingसोने व चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट

सोने व चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट

-

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए। खास बात यह है कि चांदी की कीमत में एक ही दिन में 6,000 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जबकि सोना भी करीब 2,000 तक सस्ता हो गया। ऐसे में निवेश के रूप में सोना खरीदने वालों के लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है।

सोमवार सुबह एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.54 लाख के आसपास पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले लगभग 2,000 कम है। वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली और इसका भाव 2.41 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बदली रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 4,321 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले भी सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और कीमतें कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा फिलहाल कमजोर पड़ा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts