Homepolitics newsजब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है

जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है

-

 भैंसा-बुग्गी लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता, बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी दिनों से लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर सपा कार्यकतार्ओं का गुस्सा फूट गया। जिसके चलते सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओ ने इकठा होकर बढ़ती महंगाई के विरोध में कमिश्नरी चौराहे से लेकर डीएम कार्यालय तक भैंसा बुग्गी लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए को बढ़ती मंहगाई को रोकने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तभी से देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है चाहे वह पेट्रोल के दम हो या फिर गैस सिलेंडर के जबकि इन दोनों के ही दामों में वृद्धि के चलते इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। जिसके चलते आम जनमानस को अब रसोई चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है।
इसलिए सरकार को आम जनता की सुविधा को देखते हुए मंहगाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। नहीं तो आम जनमानस का जीवन दुश्वार हो जाएगा। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंप रहे कार्यकतार्ओं ने मेरठ कमिश्नरी से इकठा होकर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि, जब से भाजपा आई है कमर तोड़ महंगाई है।

सपा नेता प्रदीप कसाना ने बताया कि, रोज बढ़ती मंगाई के कारण देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे है। देश में किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग अपना दैनिक जीवन जीने के लिए भी रेंगता हुआ नजर आ रहा है। आये दिन डीजल, पेट्रोल, गैस व दैनिक जीवन की वस्तुओ के दाम में बेहताशा मंगाई ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है।
देश में केंद्र सरकार को बने लगभग 12 साल और प्रदेश सरकार को लगभग 10 साल हो चुके है, ये सरकारे महंगाई के विरोध मे भाषण देकर सत्ता में आयी थी। बड़े-बड़े वादे भाजपा नेताओ ने जनता से किये थे, परन्तु आज इस कमर तोड़ महंगाई की ओर सरकारों का बिल्कुल ध्यान नहीं है।

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकारे महंगाई को कम करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाये अन्यथा अपना इस्तीफा देकर जनहित में कार्य करें। वर्ना समाजवादी कार्यकर्ता लगातार सड़को पर जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालो मे ईशु गुर्जर पूठा, सोनू गुर्जर, दीपक पूठा, आशीष छूछाई, रोबिन मावी, इमरान सिवाल, सुमित लखवाया, सावेज सोलाना, आशीष मोतला आि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts