HomeTrendingअपहृत किशोरी बरामद, परिजनों का धरना समाप्त

अपहृत किशोरी बरामद, परिजनों का धरना समाप्त

-

वन स्टॉप सेंटर भेजी गई किशोरी, पुलिस कर रही कार्रवाई


बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से 2 जून को अपहृत किशोरी की बरामदगी न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान और आजाद अधिकार सेना के नेता देवेंद्र राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने नरसेना थाने पर धरना शुरू कर दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 2 जून को किशोरी का अपहरण हुआ था और छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार शाम से ही थाने में धरना शुरू कर दिया था, जिसमें महिलाएं भी रात भर शामिल रहीं। इस मामले के दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया था।

थाने में धरना शुरू होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने फोन पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान से बात की और किशोरी की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।

देर रात पुलिस को सफलता मिली और अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी के बरामद होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि बरामद युवती बालिग है। नियमानुसार उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts