Homeदेशस्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे कर्मचारियों को ट्रक ने मारी टक्कर

स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे कर्मचारियों को ट्रक ने मारी टक्कर

-

कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा, चार नगर निगम कर्मचारी हुए घायल, दो की हालत गंभीर


प्रयागराज। कानपुर हाईवे पर चौफटका के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम की स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे कर्मचारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम देर रात चौफटका के पास सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम कर रही थी। कर्मचारियों की सहायता के लिए मौके पर एक जेसीबी क्रेन भी मौजूद थी।

इसी दौरान सुलेम सराय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर जेसीबी क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

घायलों में नगर निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग से जुड़े तीन कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts