HomeTrending160 किलो के व्यक्ति के पेट से निकाला 20.8 किलो का ट्यूमर

160 किलो के व्यक्ति के पेट से निकाला 20.8 किलो का ट्यूमर

-

जोधपुर एम्स के डाक्टरों ने साढ़े आठ घंटे तक किया आपरेशन


जोधपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर के डॉक्टरों ने एक बड़ा चमत्कार कर दिखाया है। संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने साढ़े आठ घंटे चली बेहद जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी के बाद एक 59 वर्षीय मरीज के पेट से 20.8 किलोग्राम का विशाल वजनी वाला ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला है।

दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा ट्यूमर है, जो आॅपरेशन करके निकाला गया है। दुनिया भर में भी इस तरह के बेहद कम मामले देखने को मिलते हैं। मरीज का वजन करीब 160 किलोग्राम था और वह पिछले एक साल से पेट में भारीपन और तेज दर्द से परेशान था। जब डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि पेट के पिछले हिस्से में एक बहुत बड़ी गांठ (रेट्रोपेरिटोनियल ट्यूमर) है, जो कैंसर की भी हो सकती है। यह आॅपरेशन बेहद पेचीदा और जोखिम भरा था, जो करीब 8 घंटे 30 मिनट तक चला।

डॉक्टरों की इस जांबाज टीम का नेतृत्व डॉ. सत्य प्रकाश मीणा ने किया। आॅपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि यह विशाल ट्यूमर मरीज की दाईं किडनी से पूरी तरह चिपका हुआ था। मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को ट्यूमर के साथ-साथ उसकी दाईं किडनी को भी शरीर से बाहर निकालना पड़ा।

इस बड़े और मुश्किल आॅपरेशन को कामयाब बनाने के लिए अककटर के कई विभागों जैसे- जनरल सर्जरी, कैंसर विभाग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर एक साथ जुटे। एम्स के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) गोवर्धन दत्त पूरी ने इस कामयाबी पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं और डॉक्टरों के बेहतरीन तालमेल का नतीजा है।

आपको बता दें कि ट्यूमर शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाओं की एक्स्ट्रा या असामान्य ग्रोथ है, जिसे आम बोलचाल में गांठ भी कहते हैं। शरीर में पुरानी कोशिकाएं मरती रहती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएं बनती रहती हैं। यह एक तय सिस्टम के तहत होता है। लेकिन जब यह सिस्टम बिगड़ जाता है, तो पुरानी कोशिकाएं मरती नहीं हैं और नई कोशिकाएं बिना जरूरत के भी तेजी से बनने लगती हैं। यही कोशिकाएं इकट्ठा होकर एक गांठ का रूप ले लेती हैं, जिसे ट्यूमर कहा जाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts