HomeTrendingमुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, पांच मरीजों की मौत

मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, पांच मरीजों की मौत

-

सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख दिये


नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया। मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी आग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “सरकार इस मामले की जांच करने और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए उचित कदम उठाएगी। मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने की घटना पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, और अब चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के कउव में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। एक फायर आॅफिसर ने बताया, “हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया। डीएम ने घटना की जांच का आदेश दिया है। पांच सदस्यीय कमेटी इसकी जांच करेगी। एडीएम आपदा के नेतृत्व में यह कमेटी बनी है। वहीं सभी मृतक के आश्रित को चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा आग से करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी परिजन भी दे रहे हैं और अग्निशमन में रहे कर्मी भी। वास्तविक संख्या की जानकारी घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में ले जाए गए लोगों के बारे में पुष्टि के बाद हो सकेगी।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भी स्वीकार किया कि परिजन मरीजों के गायब होने की जानकारी दे रहे हैं, जिसके कारण असमंजस की स्थिति है। तीन शव अस्पताल के बाहर पड़े होने और एक को मृत अवस्था में ही निकाले जाने और एक की मौत अस्पताल में होने की औपचारिक तौर पर की जानकारी मिल रही है। इस बीच अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने दु:ख के साथ गुस्सा भी दिखाया। अस्पताल में लगी आग को बुझाने आए दमकल कर्मियों ने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को घटना का कारण और मौतों की वजह दम घुटने को बताया।

मृतकों के नाम

शशांक कुमार, औराई, मुजफ्फरपुर ,गीता देवी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर
उदय कुमार, तरियानी, शिवहर,कृष्ण नंदन ,चंचला कुमारी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts