Homeन्यूज़नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

-

मृतक गोरखपुर का रहने वाला था, आत्महत्या की आशंका में जांच जारी


संतकबीरनगर। मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी 55 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र पतीरथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव में राप्ती नदी के किनारे हुई। रामकृष्ण का शव एक बहबोल के पेड़ से लुंगी के सहारे लटका हुआ पाया गया था। परिजनों ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर के मर्चरी गृह भेज दिया। मृतक रामकृष्ण की मृत्यु का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतक रामकृष्ण गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के निवासी थे। यह गांव संतकबीरनगर जनपद की सीमा से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। मेंहदावल प्रभारी निरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts