Homepolitics newsनालायक औलादों को समझा लो, वरना, सूर्या हत्याकांड पर सीएम योगी...

नालायक औलादों को समझा लो, वरना, सूर्या हत्याकांड पर सीएम योगी की चेतावनी

-

 गाजियाबाद। गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को उस समय कड़ा रुख दिखा, जब वे बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कड़े लहजे में कहा, ‘चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

सोमवार को बिजनौर के एक कार्यक्रम में गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड को लेकर सीएम योगी ने कहा, ‘हम सज्जन के लिए सज्जन हैं और दुर्जन के लिए दुर्जन।’

सीएम योगी ने कहा कि बकरीद पर गाजियाबाद में हिंदू युवक की हत्या की गई लेकिन, इस पर विपक्ष चुप रहा। उन्होंने कहा, ‘नालायक औलादों को समझा लो, नहीं तो उन्हें सबक सिखाना होगा।’

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा, ‘गाय को पशु मानने वाले इंसान नहीं है, गाय स्वाभाविक हमारी माता हैं।’

बता दें कि ईद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में सूर्या नाम के युवक को चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया था। इसके बाद सूर्या की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts