Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दुर्घटना में साध्वियों की मौत पर जैन समाज में आक्रोश

मेरठ: दुर्घटना में साध्वियों की मौत पर जैन समाज में आक्रोश

-

– सड़क दुर्घटना को लेकर जैन समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों का सड़क दुर्घटना में निधन सुरक्षा में चूक होने के विरोध में मंगलवार को जैन समाज के दर्जनों लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

 

 

ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के विहार के समय हुई सुरक्षा में चूक के कारण बड़ी हृदयविदारक दुर्घटना हुई, जिसमें दो जैन आर्यिका श्रुतमती माताजी एवं उपशममती माताजी की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गयी। इस भीषण दुर्घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में गहरा शोक और भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि, एक तेज रफ्तार कार ने साध्वियों को टक्कर मारी और ड्राइवर बिना रुके कार लेकर भाग गया।

ज्ञापन में कहा कि जैन साधु पूर्णत: अपरिग्रही होते हैं और वे आजीवन पैदल ही पद विहार करते हैं। इसलिए जैन समाज आपसे अनुरोध है कि, इस विषय को संवेदनशीलता से लेते हुए पूरे देश में पद विहार कर रहे जैनू साधु-सध्वियो की सुरक्षा का प्रोटोकोल सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कड़े निर्देश जारी करने की कृपा करें, जिससे कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये। दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाये, जिससे कि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस ना कर पाये।

बता दें कि, मध्यप्रदेश के रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

इस हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, तीनों साध्वियां 20 मई की दोपहर धार्मिक नियमों और परंपराओं के अनुसार सड़क किनारे पैदल विहार कर रही थीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts