HomeEducation Newsसेंट जोन्स गर्ल्स स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट जोन्स गर्ल्स स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

-


शारदा न्यूज, मेरठ। शनिवार को मिशन कंपाउंड बच्चा पार्क स्थित सेंट जोन्स सीनियर्स सेकेंड्री गर्ल्स स्कूल में इण्टर हाउस जूनियर व सीनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम विश्व में शांति बनी रहे व विजयी होना थी।

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगोली बनाई। जिनमें बताया गया कि किस तरह आज पूरे विश्व में हर जगह लड़ाई-झगड़ा तथा अशांति फैली हुई है। आज के दौर में देश में शांति एवं प्रेम का  संदेश देने की आवश्यकता है। बच्चों ने अपनी रंगोली के माध्यम से विश्व शांति और प्रेम का संदेश लोगों तक पहुंचाया। साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रावण वध की रंगोली बनाई गई। इसके द्वारा  बच्चों ने संदेश दिया कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या कोई और क्षेत्र हम अपने अथक प्रयासों से विजय हासिल कर सकते है। कंपटीशन के निर्णायक मण्डल के रूप में मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल की प्राधानाचार्या रचना शर्मा व सरस्वति कला मंदिर की डायरेक्टर डा. वंदना शर्मा उपस्थित रही। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की निर्णायक मण्डल ने मन से सराहना की।

इस दौरान सभी हाऊसों द्वारा बनाई गई रंगोली काफी पसंद की गई। विद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोलियों ने सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में एम्बर हाऊस सीनियर्स वर्ग की रंगोली जिसका विषय विजय था प्रथम स्थान पर रही। जबकि दूसरे स्थान पर इंडिगो हाऊस जूनियर वर्ग की रंगोली रही जिसका विषय शांति था। विद्यालय की प्रधानाचार्या अरशा जे विलप्रेड ने बच्चों की कला की प्रशांसा करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र तथा मेडल प्रदान किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts