HomeEducation Newsद लिटिल एपेक्स स्कूल में गरबा-डांडिया की रही धूम

द लिटिल एपेक्स स्कूल में गरबा-डांडिया की रही धूम

-

शारदा न्यूज, मेरठ। शनिवार को बेगमबाग स्थित द लिटिल एपेक्स स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर गरबा व डांडिया का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जमकर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमेन डा. बृज भूषण व  डायरेक्टर संजय गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रिंसपल संगीता नोटानी ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नवरात्रि और दशहरा उत्सव के विषय में जानकारी देना है। यह दोनों ही पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक है। इस दौरान बच्चों ने सनन सनन जाए, हे मां भवानी, ढोलिना रे वगाड़ और नंगाड़ा संग ढोल बाजे आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। अंत में सभी को नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की टीचरों रश्मी, शालू, पारूल, सुरभि, तनु, मानवी, नैन्सी, शिवांगी, आयुषि, विधि, इलमा, राशी, मुस्कान व सांची का विशेष योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts