HomeCRIME NEWSआईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के खिलाफ केस दर्ज

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के खिलाफ केस दर्ज

-

फीस का दबाव बनाकर छात्रा को सुसाइड को उकसाया, 22 घंटे से धरने पर बैठे स्टूडेंट्स


शारदा रिपोर्टर,मेरठ। गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के खिलाफ गंगानगर थाने में देर रात मुकदमा लिखा गया है। एमबीए स्टूडेंट अनु की सुसाइड के बाद उसके पिता ओमकार गोयल की तरफ से थाने में तहरीर दी गई।

   तहरीर में पिता ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर बेटी को प्रताड़ित करने, मानसिक दबाव बनाकर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसी के आधार पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि छात्रा अनु की मौत के बाद से ही यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

   पिछले 22 घंटों से लगातार स्टूडेंट्स का धरना यूनिवर्सिटी गेट पर जारी है। जिसमें आईआईएमटी स्टूडेंट्स के साथ ही बाहरी छात्र, सीसीएसयू से छात्र नेता शान मोहम्मद और मेरठ कॉलेज से छात्र नेता विजित तालियान भी है।

   रातभर शान मो. और विजित तालियान के नेतृत्व में सैकड़ों स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी गेट के बाहर ही धरनारत रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने वहीं गेट के बाहर रात डेढ़ बजे गद्दे मंगाए और गद्दे डालकर धरने पर बैठे रहे।

गर्ल्स हॉस्टल में देर रात पहुंचे मेल फैकलिटी

यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल का भी देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मेल फैकलिटी हॉस्टल में अंदर नजर आ रही है। ये वीडियो छात्राओं ने खुद बनाकर वायरल किया है। इसमें छात्राओं की फैकलिटी के साथ बहस हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि रात को करीब 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल में अचानक विश्वविद्यालय के ही शिक्षक लखविंदर सिंह घुस गए और लड़कियों के साथ अभद्रता करते हुए नजर आए। उन्होंने लड़कियों को साफ आदेश दिए गए हैं कि आज हॉस्टल खाली कर दें।

छात्रों से पुलिस की वार्ता विफल

छात्र-छात्राओं को धरने से उठाने के लिए देर रात गंगानगर थाना पुलिस और सीओ सुधीर सिंह भी यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट्स को समझाया लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों की पहली मांग है कि यूनिवर्सिटी की तरफ से कुलपति आकर छात्रों से मिलें और उनकी मांगों को माने।  लेकिन पिछले 22 घंटों में अब तक विवि की तरफ से कोई जिम्मेदार अफसर छात्रों के बीच नहीं आया है। न ही उनकी बात सुनी है। इसके कारण छात्रों का गुस्सा यूनिवर्सिटी के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

छात्रनेता बोले आईआईएमटी पर हो एक्शन

सीसीएसयू के छात्रनेता शान मो. भी विवि में धरने पर बैठे है। शान ने कहा कि आईआईएमटी विवि लगातार छात्रों को परेशान करता है। समय पर फीस न दे पाने, अटेंडेंस पूरी नहीं है तो पैसे भर दो इस तरह छात्रों को आर्थिक रूप से परेशान किया जाता है। विवि के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। हम विवि के कुलपति से मिलकर अपनी मांगें रखना चाहते हैं लेकिन वीसी हमसे मिलने भी नहीं आ रहे। ये छात्रों के हकों का हनन है। हम इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। जब तक हमारी मांगें मानी नहीं जाएंगी यहां धरने पर बैठे रहेंगे।

यह हैं छात्रों की प्रमुख मांगें

आईआईएमटी हॉस्टल की वार्डन को बदला जाए महिला छात्रावास की जो वार्डन है वो बहुत बेकार हैं। छात्राओं को प्रताड़ित कर परेशान करती है। उन्हें फाइनेंस के नाम पर टॉर्चर करती है।
अगर किसी छात्र-छात्रा की बैक आए या वो डिबार हो जाए तो उस पर तनाव बनाकर दबाव न बनाया जाए
फीस या हॉस्टल फीस का दबाव छात्र-छात्राओं पर न बनाया जाए, अगर किसी स्टूडेंट की फाइनेंशियल कंडीशन खराब है तो उसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी प्रशासन सपोर्ट करे।
अनु गुप्ता की मौत मामले में कॉलेज प्रशासन फुटेज सार्वजनिक करे।
अनु की रूममेट को सामने लाकर उससे बात कराई जाए।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।
एमबीए के एचओडी, डीन को हटाया जाए।
मृतक छात्रा अनु के परिवार को यूनिवर्सिटी की ओर से 50लाख रुपयों की आर्थिक मदद की जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts