Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: जिला सहकारी बैंक ने किया 55.66 करोड़ का लाभ अर्जित,...

Meerut News: जिला सहकारी बैंक ने किया 55.66 करोड़ का लाभ अर्जित, प्रदेश में मिला बैंक को पहला स्थान

-

– बैंक के सभापति विमल शर्मा ने दी प्रेसवार्ता में जानकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला सहकारी बैंक मेरठ मुख्यालय ने इस वित्तीय वर्ष में 55.66 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी शनिवार को बैंक में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बैंक के सभापति विमल शर्मा ने दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

 

विमल शर्मा ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मोबाइल बैंंकिंग की सुविधा हेतु टेस्टिंग चल रही है। शीघ्र ही सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का कार्यक्रम तय कर यह सुविधा बैंक ग्राहकों को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बैंक द्वारा मेरठ जनपद में सौ एमटी क्षमता के 16 और जनपद बागपत में 09 गोदाम निर्मित कराए गए हैं।

विमल शर्मा ने बताया कि बैंक द्वारा पीएम सूर्यघर योजना के तहत भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण योजनाओं में भी बैंक लगातार सेवा प्रदान कर रहा है।

प्रेसवार्ता के बाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शाखा प्रबंधकों सत्यप्रकाश, इजहार अहमद और रामेश्वर प्रसाद के साथ ही सचिव विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बैंक के संचालक सुरेंद्र सिंह, संतरपाल, मंजीत सांगवान, मदनपाल, हरवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts