Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्मार्ट प्रीपेड मीटर को हटाने की मांग उठाई

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को हटाने की मांग उठाई

-

– डीएम कार्यालय पहुंचे मुस्लिम सुरक्षा दल के सदस्य, दिया ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरकार के आदेश के अनुपालन में बिना उपभोक्ता की सहमति के लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को तुरंत हटवाने एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को मुस्लिम रक्षा दल ट्रस्ट के दर्जनों सदस्य डीएम कार्यालय पहुंचे।

 

 

इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, मुस्लिम रक्षा दल ट्रस्ट जिला मेरठ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि, स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि, संज्ञान में आया है कि, सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि, बिजली उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। इसके बावजूद मेरठ जिले में विधुत विभाग के ठेकेदारों द्वारा हजारों घरों में उपभोक्ताओं की बिना लिखित सहमति, बिना पूर्व सूचना के जबरदस्ती पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

जिसके चलते विधुत उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि, इस आदेश की अवहेलना सरकार के आदेश के विरूद्ध जबरन मीटर लगाए गए, जो पूर्णतया अवैध है।

ज्ञापन सौंप रहे सदस्यों ने आरोप लगाया कि, इन स्मार्ट मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिल 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए है। जबकि, तेज रीडिंग की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह एक अमानवीय व्यवस्था है। क्योंकि, प्रीपेड बैलेस खत्म होते ही रात, त्यौहार, बीमारी या इमरजेंसी में बिना ग्रेस पीरियड के बिजली काट दी जाती है।

जबकि, तकनीकी परेशानी यह है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे उपभोक्ता आॅनलाइन रिचार्ज नहीं कर पाते है। जबकि, आॅफलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए मुस्लिम रक्षा दल सरकार से यह मांग करते हैं कि, सरकार के आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले विधुत कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि, वह किसी भी विद्युत उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाए। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts