– अंबेडकर जयंती पर डीजे पर आपत्तिजनक कमेंटस न करें।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के नये एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सभी को त्वरित न्याय मिले और कानून का राज हो। इसी प्राथमिकता पर वो काम करेंगे। शहर में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मेरठ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से एक्सक्लूसिव बातचीत | Exclusive Interview with SP City Meerut
Video News || SHARDA EXPRESS
शारदा एक्सप्रेस से बातचीत में एसपी सिटी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं को लागू किया जाएगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले इसके लिये चौकी प्रभारियों और थानेदारों को अलर्ट रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेजों क बाहर अराजकता फैलाने वाले मजनुओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस वक्त नारी शक्ति वंदन पर जोर दिया जा रहा है। इसलिये मेरी प्राथमिकताओं में महिलाओं और लड़कियों को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्ती की जाएगी। इनके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। चौकी स्तर पर लोगों को अगर न्याय मिल जाएगा फिर वो इधर उधर भटकेंगे नहीं।
अंबेडकर जयंती पर तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जुलुस मार्गों पर सुरक्षा के प्रबंध किये जा रहे हैं। शोभायात्रा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिये थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। इस आयोजकों से वार्ता के बाद कह दिया गया है कि जुलुस में ऐसे गाने और कमेंटस न किये जाएं जिससे कोई आहत हो। अगर कोई थानों में फर्जी शिकायतें करता है तो डीजीपी के आदेशानुसार तो उनको भी जेल भेजा जाएगा। शहर के लोगों से अपील है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को जरुर दें। एसपी सिटी ने कहा कि अगर किसी को समस्या है तो बेहिचक होकर आफिस आकर परेशानी बता सकता है।


