HomeCRIME NEWSसरधना में पुलिस मुठभेड़, तीन गोकश किए गिरफ्तार

सरधना में पुलिस मुठभेड़, तीन गोकश किए गिरफ्तार

-

– एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती, गोमांस जब्त।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी करने वाले आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया है।

 

यह कार्रवाई मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान का हिस्सा थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना सरधना पुलिस 12/13 अप्रैल की रात क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगनहर की पटरी के पास ग्राम नगला आॅर्डर के जंगल में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी होते ही आरोपियों ने गौकशी के अवशेष नहर में फेंक दिए और भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मोनिश नामक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोनिश, दिलशाद उर्फ दिल्लू और सरताज उर्फ धमाका के रूप में हुई है। हालांकि, 2-3 अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण (जैसे छुरे, गड़ासा, रस्सा), एक जिंदा गाय, लगभग एक कुंतल गोमांस और एक होंडा सिटी कार बरामद की है।

इस मामले में थाना सरधना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts