Homeउत्तर प्रदेशMeerut22 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश बल्लू...

22 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्वाट टीम ने 22 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बल्लू उर्फ तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम कही बल्लू तो कही तिलकराम बताता था। इसी आधार पर आरोपी पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज थे। शनिवार को एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। वह कहीं अपना नाम बालू तो कहीं तिलकराम बताता है, सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

एसपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बल्लू उर्फ तिलकराम, पुत्र छत्तर, मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है और बाद में वह बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ मेरठ के किठौर और मवाना थाना क्षेत्रों में गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह 2007 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था और लगातार ठिकाने बदलता रहता था। वह अपराध करने के बाद लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली लाइनों पर हुक डालकर एल्युमिनियम के तार चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है और वह पहले भी जेल जा चुका है।

इस गिरफ्तारी को मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts