Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेंट्रल मार्केट प्रकरण: खाने के पैकेट पर सपा का पोस्टर देख भड़के...

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: खाने के पैकेट पर सपा का पोस्टर देख भड़के व्यापारियों ने किया जमकर हंगामा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्यवाही से गुस्साए व्यापारियों ने आज गुरुवार को मेरठ बंद का एलान किया। जो पूरी तरह से सफल होता भी नज़र आया। लेकिन, दोपहर बाद अचानक सेंट्रल मार्केट में धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारी आमने-सामने आ गए।

 

 

आरोप है कि, धरना प्रदर्शन के दौरान किसी ने भाजपा सरकार पर ग़लत कमेंट कर दिया। जिसका अन्य व्यापारियों ने विरोध किया। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि, उच्च न्यायालय के आदेश के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता।

 

अभी हंगामा खत्म भी नहीं हुआ था कि, धरना स्थल पर आए खाने के पैकेट को लेकर बवाल एक बार फिर शुरू हो गया। इस खाने के पैकेट पर सपा का पोस्टर लगा हुआ था। जबकि, इस पोस्टर पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान के अलावा जिला सचिव बताए जा रहे त्रिलोचन सिंह उर्फ बिट्टू के साथ दो अन्य पदाधिकारियों का फोटो लगा हुआ था। इन खाने के पैकेटों पर लगे सपा के पोस्टर को देखकर भड़के व्यापारियों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

सेंट्रल मार्केट धरने के दौरान खाने के पैकेट मंगवाए गए जिस पर सपा का पोस्टर लगा था इस बात को देखते ही हंगामा शुरू हो गया

उन्होंने कहा कि, एक तरफ तो व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है। जबकि, ऐसे समय में भी सपाई राजनीति करने में लगे हुए हैं। जो बेहद निंदनीय कृत्य है। वहीं, हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसपी अभिषेक तिवारी ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts