विवेक कुमार शारदा एक्सप्रेस मेरठ। उपभोक्ता हित- सर्वोपरि-संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीध्र एवं प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) की अध्यक्षता मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, गाजियाबाद, लोनी एवं मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित कुल 47 शिकायते प्रस्तुत की गई अधिकारियों ने कई मामलों मे, मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया जिससे उपभोक्ताओं को तुरन्त राहत प्राप्त हुई शेष लंबित मामलो के संबंध मे अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सभी शिकायतों का निस्तारण समयावधि मे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए साथ ही प्राप्त शिकायतो की नियमित समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ बनाया जाए।

जन-सुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिए गए की उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान मे, संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाई रखी जाए जिससे की उपभोक्ताओं को बेहतर एवं संतोषजनक सेवाए उपलब्ध कराई जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए, डिस्कांम द्वारा प्रत्येक मंगलवार को संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे स्थानीय स्तर पर, समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।



