HomeAccident Newsटायर फटने से इको गाड़ी पलटी; दो की मौत

टायर फटने से इको गाड़ी पलटी; दो की मौत

-

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव जांडली के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इको गाड़ी का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान फतेहाबाद के गांव रहनवाली निवासी 35 वर्षीय जग्गा सिंह और पंजाब के जिला संगरूर के गांव गुलाड़ी निवासी 19 वर्षीय आयरन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में गाड़ी चालक कुलबीर, साहिल और राहुल शामिल हैं, सभी गुलाड़ी गांव के ही रहने वाले है।

जिन्हें हादसे के तुरंत बाद उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, साहिल व राहुल को अग्रोहा रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सभी युवक शादी समारोहों में वेटर का काम करते थे और रविवार को पंजाब से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। जब उनकी इको गाड़ी भूना के गांव जांडली के पास पहुंची तो अचानक टायर फट गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts