HomeAccident Newsसीतापुर में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलीं मां और बेटी

सीतापुर में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलीं मां और बेटी

-

नई दिल्ली ।यूपी के सीतापुर में आज (शनिवार को) खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। अचानक बदले मौसम के कारण चलती तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों जिंदा ही आग में जल गईं, जबकि सात साल की मासूम भतीजी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

बता दें कि आग की तेज लपटों ने 15 घरों को अपनी जद में ले लिया। भीषण अग्निकांड के बाद गांव में हाहाकार मच गया। लोगों ने हैंडपंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं के कारण आग भीषण हो चुकी थी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने आग को बुझा दिया।

इस अग्निकांड में 15 घरों की लाखों रुपयों की संपत्ति जल गई। पुलिस ने झुलसी मासूम बच्ची को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया। वहीं, बीजेपी विधायक आशा मौर्या ने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts