HomeAccident NewsUnnao accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

Unnao accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

-

– दस फीट दूर उछलकर गिरे, दाह संस्कार से लौट रहे थे अपने गांव हरदोई।

उन्नाव। तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकसवार तीनों व्यक्ति उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पीछे आ रहे अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों के शवों को सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

पुलिस ने बताया कि तीनों एक दाह संस्कार कार्यक्रम से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तीनों हरदोई के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बोलेरो चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास की है।

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के अतिया गांव निवासी राजू राठौर (55) पुत्र रामभजन के चाचा रामजीवन की बीमारी से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वे अपने दोस्त सिद्दकपुर निवासी रामबालक (50) पुत्र शिवराज और गढ़ी निवासी पवन कुमार (48) पुत्र श्रीराम के साथ बाइक से उन्नाव के बांगरमऊ के नानामऊ गंगा तट गए थे।

रात में तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेस वे की कनेक्टिंग रोड पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। तीनों उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल के मॉच्यूर्री में रखवा दिया।

पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रामबालक की पत्नी राजेश्वरी अपने पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। उनके बेटे अखिलेश और विमलेश बार-बार मां को संभालते नजर आए। वहीं पवन की पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन की कोई संतान नहीं थी और वह ही उनका एकमात्र सहारा था।

पूर्व प्रधान के भतीजे रामरतन ने बताया कि वे लोग भी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे के वक्त वे कुछ दूरी पर थे। जैसे ही टक्कर की जानकारी मिली, सभी लोग मौके पर पहुंचे और फिर सीएचसी गए।

थाना प्रभारी बेहटा मुजावर मुन्ना कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार बोलेरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts