HomeWorld News40 ईरानी कमांडर मारे गए', IDF का बड़ा दावा

40 ईरानी कमांडर मारे गए’, IDF का बड़ा दावा

-

नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है।बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा कर दी है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे। हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए ज़ुल्म की जंजीरों से आजाद होने के लिए हालात तैयार करेंगे। और इसी वजह से मैं आपसे एक बार फिर कहता हूं, हे ईरान के नागरिकों, इस मौके को हाथ से जाने मत देना। यह एक ऐसा मौका है जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। हाथ पर हाथ धरे मत बैठो, क्योंकि तुम्हारा पल जल्द ही आएगा।

खामेनेई की मौत का कुछ ही लोग दुख मनाएंगे’, ब्रिटेन 

यूके के रक्षा सचिव जॉन हीली ने रविवार को कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए “कुछ ही लोग दुख मनाएंगे”। हीली ने स्काई न्यूज को एक इंटरव्यू में बताया, “ईरान और जिस सरकार को उन्होंने इतने लंबे समय तक लीड किया है, वह बुराई का सोर्स है। अपने ही नागरिकों की हत्या कर रहा है और ब्रिटेन जैसे देशों में आतंक को स्पॉन्सर और एक्सपोर्ट कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब चिंता की बात यह है कि यह सरकार… तेजी से बिना सोचे-समझे और बड़े पैमाने पर हमला कर रही है और लोगों को सच में चिंता होगी कि  सिर्फ मिलिट्री टारगेट नहीं हैं।

खामेनेई की हत्या का बदला लेना फर्ज है’, ईरान के राष्ट्रपति 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रविवार को कहा कि US-इजरायली हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेना इस्लामिक रिपब्लिक का अधिकार और जिम्मेदारी है।

स्टेट टीवी पर दिए गए एक बयान में पेजेशकियन ने कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान इस ऐतिहासिक अपराध के अपराधियों और मास्टरमाइंड से बदला लेना अपना कानूनी फर्ज और अधिकार मानता है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “खामनेई की हत्या मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा है।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts