– ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, दस मिनट तक जलता रहा।
सोनभद्र। ट्रांस्फार्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसी की चपेट में आकर बिजलीकर्मी जिंदा जल गया। वहां मौजूद हेल्पर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।



