– स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की आसानी से आवाजाही के लिए बड़ी लिफ्ट लगाई गई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। नमो भारत के मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हैं। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि नमो भारत के प्रत्येक स्टेशन व ट्रेन में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दिव्यांगजन के लिए स्टेशनों पर स्पर्श पथ-टैक्टाइल पाथ बनाए गए हैं।

दिव्यांग यात्रियों के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की आसानी से आवाजाही के लिए बड़ी लिफ्ट लगाई गई हैं। बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों, महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी प्रदान की गई है।
नमो भारत के मेरठ से सराय काले खां जाते हुए पहले कोच में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सुविधा है। इसी तरह सराय काले खां से मेरठ जाने वाली ट्रेन के अंतिम कोच में यह सुविधा मिलेगी सकती है। सहायता के लिए स्टेशन पर प्रशिक्षित स्टाफ भी मौजूद है। यह सेवा निश्शुल्क हैं।

