Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: नमाज के बाद मस्जिद के भीतर दो पक्षों में जमकर चले...

Meerut: नमाज के बाद मस्जिद के भीतर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

-

– मिठाई बांटने को लेकर भिड़े लोग, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

– पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मस्जिद के भीतर उस समय तनाव फैल गया, जब तरावीह की नमाज के बाद मिठाई वितरण को लेकर शुरू हुई बहस ने झड़प का रूप ले लिया। मामला हापुड़ रोड स्थित चमड़ा पैठ इलाके की एक मस्जिद का बताया जा रहा है।

 

नमाज के बाद मस्जिद के भीतर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान वितरण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पहले मामूली विवाद हुआ, लेकिन देखते ही देखते कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। झड़प के दौरान एक बच्चा भी भीड़ में फंस गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts