Homeउत्तर प्रदेशMeerutनमो भारत और मेरठ मेट्रो में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने किया सफर

नमो भारत और मेरठ मेट्रो में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने किया सफर

-

– भविष्य को बेहतर बनाएगी सुपर फास्ट ट्रैक की गति।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सफर अब और आसान हो गया है। रविवार को मेरठ पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
वहीं, रविवार को पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद सोमवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों सांसद अरुण गोविल, एमएलसी डा धर्मेंद्र भारद्वाज, ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेंद्र तोमर, डा लक्ष्मीकांत वाजपेई, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया आदि ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में सफर कर इन दोनों ट्रेनों की उपलब्धियों को समझा। हालांकि, इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ कार्यकतार्ओं ने ट्रेन में जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।

 

 

दरअसल, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा तेज और भी ज्यादा सुविधाजनक हो गई है। इसके साथ ही एनसीआरटीसी ने दोनों सेवाओं की किराया सूची भी जारी कर दी है। सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत का किराया।

 

 

अगर आप दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मोदीपुरम तक सफर करते हैं, तो सामान्य कोच में 210 रुपये किराया देना होगा। रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों के लिए किराया अलग तय किया गया है। जैसे- न्यू अशोक नगर तक 30 रुपये, आनंद विहार तक 50 रुपये, साहिबाबाद तक 70 रुपये और गाजियाबाद तक 80 रुपये लगेंगे।

 

 

आगे बढ़ते हुए गुलधर के लिए 100 रुपये, दुहाई के लिए 110 रुपये और मुरादनगर के लिए 120 रुपये किराया है। मोदीनगर साउथ के लिए 140 रुपये, मोदीनगर नॉर्थ के लिए 150 रुपये, मेरठ साउथ के लिए 170 रुपये और शताब्दीनगर के लिए 180 रुपये तय किए गए हैं। बेगम पुल तक 200 रुपये और आखिर में मोदीपुरम तक 210 रुपये किराया देना होगा।

 

 

जबकि, प्रीमियम कोच में यात्रा करने वालों को सामान्य किराये से 20 प्रतिशत ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। अगर यात्रा मोदीपुरम से शुरू होती है तो दिल्ली की तरफ सराय काले खां तक 210 रुपये किराया रहेगा। रास्ते में बेगम पुल के लिए 30 रुपये, शताब्दीनगर के लिए 50 रुपये, मेरठ साउथ के लिए 60 रुपये और मोदीनगर नॉर्थ के लिए 80 रुपये देने होंगे। गाजियाबाद के लिए 150 रुपये, आनंद विहार के लिए 180 रुपये और न्यू अशोक नगर के लिए 200 रुपये तय किए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts