HomeAccident Newsपरीक्षा देने जा रहे छात्रों का एक्सीडेंट, एक की मौत, कई गंभीर...

परीक्षा देने जा रहे छात्रों का एक्सीडेंट, एक की मौत, कई गंभीर घायल

-

– मैजिक वैन ट्रक से भिड़ी, कई जख्मी, 16 छात्र-छात्राएं थे मैजिक वैन में सवार

लखीमपुर खीरी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी मैजिक की ट्रक से टक्कर हो गई। 10वीं के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। कई गंभीर घायल हैं। मैजिक में ड्राइवर समेत 16 छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र-छात्राएं मैजिक में फंस गए। आगे की सीट पर बैठे चंचल नाम के छात्र की मौत हो गई। आगे बैठे अन्य दो छात्रों के पैर टूट गए, सिर फट गए। हाथ में गंभीर चोट आई है।

 

 

मैजिक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। गाड़ी की छत उड़ गई, स्टेयरिंग टूट गई। आगे लगा शीशा छात्रों के चेहरे में धंस गया। हादसा सोमवार सुबह 7.10 बजे पढ़ुआ थाने में ढखेरवा-धौरहरा हाईवे पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, उमा देवी पब्लिक स्कूल के 16 छात्र-छात्राएं मैजिक वाहन से मां गायत्री विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। जीएस सिंह क्रेशर के पास मैजिक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले दौड़कर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मैजिक के पिचक जाने की वजह से उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। इसके बाद मैजिक के दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। छात्र शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts