HomeCRIME NEWSटीचर ने दलित छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया

टीचर ने दलित छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया

-

– प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप।

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 13 वर्षीय दलित किशोरी से उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने जीवन बर्बाद करने की धमकी देकर छात्रा को चुप करा दिया। गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पीड़िता मूलरूप से बिजनौर जनपद की रहने वाली है और वर्तमान में परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। वह कक्षा-9 की छात्रा है। उसके माता-पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अवध विहार योजना स्थित गोमती एन्क्लेव निवासी वीर सिंह यादव उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोपी मूलरूप से बांदा जिले के बबेरू का रहने वाला है।

आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता पिता दफ्तर गए थे। दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं। तभी घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी दी। लोकलाज के चलते किशोरी शांत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने दोपहर में आने लगा और ब्लैकमेल कर 12 फरवरी तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया।

उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts