Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएम का दौरा: 22 फरवरी तक शांति की अपील

पीएम का दौरा: 22 फरवरी तक शांति की अपील

-

– सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर प्रशासन-व्यापारी बैठक में प्रशासन ने की अपील।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से की। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
एडीएम सिटी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और प्रशासन उनकी बात सुनने तथा समाधान की दिशा में काम करने के लिए तैयार है।

 

 

आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी ने व्यापारियों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सेंट्रल मार्केट के लगभग 860 व्यापारियों में से अब तक केवल 125 ने ही आवेदन किए हैं। अधिकारी ने जोर दिया कि पर्याप्त आवेदन के बिना उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूत पक्ष रखना मुश्किल होगा, इसलिए जल्द आवेदन करना आवश्यक है।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन, काले झंडे दिखाना या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ तिवारी ने व्यापारियों से 22 फरवरी तक शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है और जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts