काली पल्टन मंदिर में एसएसपी और डीएम ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ। महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर जनपद के सभी शिवालयों में सुबह से ही भगवन शिवजी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री औघड़नाथ मंदिर में भक्तों की लम्बी लाइन देखी गई। एसएसपी अविनाश पांडेय और डीएम ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शहर में सदर स्थित वामन देव मंदिर, मंडी, मोहकमपुर, सुबह मोहनपुरी, केसर गंज, नगर निगम, नई सड़क शास्त्रीनगर के मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।




