Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किसान-मजूदर के लिए घातक है व्यापारिक समझौता, सपाइयों ने किया कमिश्नरी...

मेरठ: किसान-मजूदर के लिए घातक है व्यापारिक समझौता, सपाइयों ने किया कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन

-

– समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापारिक समझौते के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है। सपा नेता अभिषेक भाटी ने कहा कि, यह समझौता देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के आर्थिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है।

 

 

उन्होंने कहा कि, इसके लागू होने पर सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसान अपनी लागत तक नहीं निकाल पाएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा होगा। साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव से लघु एवं कुटीर उद्योग प्रभावित होंगे और बेरोजगारी बढ़ेगी।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने बताया कि, इससे देश के उधोग पर भारी असर पड़ेगा। क्योंकि, अमेरिका पर शून्य टेरिफ लगने के चलते अमेरिकी व्यापारी अपने कपड़े, दवाइयों और अन्य वस्तुओं को सस्ते दामों में बेचकर भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने का कम करेंगे। उन्होंने कहा कि, इस कदम से ऐसा आभास हो रहा है कि, भारत सरकार ने घुटनों के बल अमेरिका के सामने समर्पण कर दिया है। भारत किससे कच्चा तेल खरीदता है, अब ये भी अमेरिका तय करेगा। भारत अब रूसी कच्चा तेल ना खरीद कर अमेरिका से मंहगा तेल आयात करेगा।

बताया कि, अगर भारत ऐसा नहीं करता तो अमेरिका फिर से भारत पर टैरिफ लगाएगा। ऐसा करके बीजेपी और मोदी सरकार अमेरिका के सामने दंडवत हो चुकी। क्या इस सबके तार एपस्टीन फाइल से तो नहीं जुड़ते। प्रदर्शन करने वालों में अमित पंडित, शादाब अलवी, फुरकान चौधरी, बाबी कैलाशपुरी, नीतिन गंग, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts