HomeAccident NewsUnnao accident: बस-ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

Unnao accident: बस-ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

-

– कोहरे की वजह से उन्राव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर।

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे यात्री से भरी बस और सुअरों से लदे ट्रक की भयंकर टक्कर हो गयी। जिसमें आधा दर्जन यात्री जख्मी और आधा दर्जन सुअरों की मौत हो गयी है।

 

 

बताया जा रहा है कि बस जयपुर से वाराणसी जा रही थी। हादसे के समय बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। वही ट्रक मथुरा से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था और उसमें करीब 100 सूअर लदे थे। टक्कर के बाद लगभग एक दर्जन सूअरों की मौत हो गई। मृत जानवर सड़क पर दूर तक फैल गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे तोड़े गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि चार से पांच लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया। औरास पुलिस ने बस में सवार बाकी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर भेजने की व्यवस्था की।

टक्कर के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts