Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: बहसूमा में नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: बहसूमा में नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

-

– धमकी के डर से किशोरी ने जहर खाया, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही युवक अनुज सैनी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 26 जनवरी की रात की बताई जा रही है।

 

 

पीड़िता द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी देने और शिकायत की तैयारी करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी किशोरी को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था। बाद में आरोपी की मां किशोरी को उसके घर छोड़ गई। 27 जनवरी की सुबह होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुज सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts