HomeCRIME NEWSMeerut: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Meerut: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

-

– लूटकांड के आरोपी हैं दोनों बदमाश, 30 हजार रुपये नकद और हथियार बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

police encounter

 

पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर किठौर पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 30 हजार रुपये नकद, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान मोहसिन पुत्र तहसीन निवासी ट्रेनिकां सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी का नाम शाकिब उर्फ अंडा पुत्र सिराज बताया गया है।

किठौर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ 21 जनवरी को मुंडाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना से जुड़ी है। उस दिन बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूट ली थी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts