Homeउत्तर प्रदेशMeerutआवारा कुत्तों का आतंक: मेरठ में जागृति विहार में बच्ची को कुत्ते...

आवारा कुत्तों का आतंक: मेरठ में जागृति विहार में बच्ची को कुत्ते ने काटा

-

– शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, निगम ने पकड़ने के दिए निर्देश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। जागृति विहार में केएल इंटरनेशनल स्कूल के पास छह साल की एक बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला। इसके अलावा, दीवान पब्लिक स्कूल के समीप भी दो अन्य स्कूली बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।

 

Terror of stray dogs

 

जागृति विहार सेक्टर नौ निवासी महेंद्र ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी आयु केएल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। स्कूल जाते समय स्कूल के पास ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसी क्षेत्र में 11 वर्षीय अताशी भी शाम को ट्यूशन से घर लौटते समय कुत्तों के हमले का शिकार हुई और घायल हो गई।

स्थानीय निवासियों अभिनव जैन और मनीष जैन ने बताया कि दीवान पब्लिक स्कूल जा रहे एक अन्य बच्चे को भी कुत्तों ने काटा है, हालांकि वे बच्चे का नाम नहीं बता पाए। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस संबंध में कैंट बोर्ड और कैंट विधायक से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मामले पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि जागृति विहार से शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए आज टीम भेजी जाएगी। डॉ. सिंह के अनुसार, लगभग एक महीने पहले भी इस क्षेत्र से कुत्ते पकड़े गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूलों के आसपास आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts