HomeAgra Newsआगरा में डेयरी ग्रुप भोले बाबा पर आयकर का सर्वे, 35 ठिकानों...

आगरा में डेयरी ग्रुप भोले बाबा पर आयकर का सर्वे, 35 ठिकानों पर पहुंची टीम

-

– ग्रुप और उससे जुड़ीं पांच फर्मों पर एक साथ एक्शन, नकदी-गहने मिले।

आगरा। दुग्ध उत्पाद कारोबार पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे संबंधित फर्मों पर एक साथ कई शहरों में सर्वे शुरू किया गया। शुरूआती जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण मिलने की सूचना है। अभी सर्वे का काम चल रहा है।

 

 

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे जुड़ी पांच कारोबारी फर्मों पर एकसाथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की। आगरा, कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़ और दिल्ली समेत कुल 35 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई में 150 से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीमों ने ग्रुप से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ प्रवेश किया। शुरूआती जांच में करोड़ों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण मिलने की जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सर्वे आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर किया गया। आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

आयकर विभाग की टीम ने सर्वे के दौरान सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर जाने से रोक दिया। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया। दस्तावेजों, खातों, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। संभावित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जांच टीम ने ग्रुप से लेन-देन करने वाली अन्य कंपनियों और ट्रेडर्स के रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। सिरसागंज स्थित पोहार मिल्क प्रोडक्ट्स के अलावा देसी घी बनाने वाली फर्मों का माल राजस्थान में खपाने वाले व्यापारियों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप, जोधपुर के मलानी ग्रुप और धौलपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोले बाबा डेयरी पर भी कार्रवाई की गई।

एक महीने में आयकर का तीसरा बड़ा सर्वे

पिछले महीने दिसंबर में आयकर विभाग ने एपी ज्वेलर्स पर करीब 56 घंटे तक सर्वे किया था, जिसमें 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्टॉक की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 6 जनवरी को दिल्ली एनसीआर की टीम ने अलीगढ़ में सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की थी। भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर यह एक महीने में आयकर विभाग का तीसरा बड़ा सर्वे माना जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts