spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowयूपी में कड़ाके की ठंड: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम...

यूपी में कड़ाके की ठंड: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम ने पलटी मारी

-

  • अगले पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम।

लखनऊ। यूपी में मौसम फिर पलट गया है। कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश एक बार फिर घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों से आ रहीं बफीर्ली हवाओं से रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान हरदोई सबसे ठंडा रहा। कानपुर-रायबरेली समेत 10 से ज्यादा जिलों का पारा 5डिग्री से नीचे लुढ़क गया।

 

 

इस बीच, उत्तराखंड में आज से 21 जनवरी तक हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इससे यूपी में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी सहित 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया।

अयोध्या का राम मंदिर भी कोहरे में छिप गया। 10 मीटर दूर से भी दिखाई नहीं दे रहा। गोरखपुर-लखनऊ में 30 से ज्यादा ट्रेनें एक से दस घंटे की देरी से चल रही हैं। वंदे भारत, शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनें भी समय पर नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आने वाले तीन दिन में बारिश की भी संभावना है। सुबह के समय में कोहरा बना रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यह आसमान में नदी की तरह बहने वाली हवा है, जिसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा-वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कल से एक्टिव होगा। इसका असर यूपी तक रहेगा। इसके चलते अगले 3 दिन में पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts